Daily Samachar

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा पे हमला के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा,दिया अल्टीमेटम

कल दिनांक 16/06/2025 को अज्ञात लोगों के द्वारा बगोदर प्रखंड के कुसमरजा गांव में लगे बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के आदम कद प्रतिमा पर हमला कर उनके प्रतिमा के हाथ का उंगली को तोड़ दिया और उनके प्रतिमा पर थूक भी दिया ।इस घटना के बाद जैसे ही लोगों को सूचना मिली उसके बाद उक्त स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई,सभी लोगों ने दोषियों को पकड़ कर सजा देने को बात कही।

इस घटना के दूसरे दिन सुबह ही सैंकड़ों बाबा साहब को मानने वाले लोग उक्त स्थल पर जमा हुए और काफी लोगों ने अपनी बात रख कर इसकी निंदा किया।सभा के बाद सारे लोगों के द्वारा एक आक्रोश मार्च भी उस गांव में निकाला गया जिसमें लोगों ने दोषियों को सजा दो,बाबा साहब अमर रहे,बाबा साहब पे हमला नहीं सहेंगे सरीखे नारा लगा रहे थे।मार्च के बाद कुसमरजा बाजार में एक नुक्कड़ सभा किया गया जिसमें मुख्य रूप से इनोस के राज्य अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने अपनी बात रखी

इसमें मुख्य रूप से बगोदर के उप – प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह,इनोस नेता संदीप जायसवाल,कुंजलाल साव,भीखाराम पासवान,महेंद्र रमन,जरमुने पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि संतोष रजक, पुरण कुमार महतो,सत्येंद्र यादव,मुमताज अंसारी,फिरोज अंसारी,मनोहर माली,पवन पासवान आदि लोगों के साथ सैंकड़ों लोग शामिल थे।

Exit mobile version